दरभंगा, लहेरियासराय बलभद्रपुर में रविवार को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक नई किरण के रूप में आराध्या विकल फाउंडेशन (Aaradhya Vikalp Foundation) का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ फीता काटकर किया गया,जिसमें समाजसेवा से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथियों में शामिल थे:
- डॉ. राज रंजन प्रसाद
- जिला परिषद सदस्य रंजना कुमारी
- समाज सेविका अर्चना कुमारी
- जदयू प्रदेश महासचिव राजेश्वर राणा
- भाजपा नेता आशुतोष झा
फाउंडेशन पदाधिकारी:
- अध्यक्ष: केशव कुमार चौधरी
- सचिव: सौरभ कुमार झा
- कोषाध्यक्ष: सुमनजीत कुमार सिंह
- अन्य सदस्य: बेबी कुमारी, संजीत कुमार मुखिया, नागेश्वर मुखिया, लिपि कुमारी, रागिनी कुमारी, अंकित कुमार श्रीवास्तव, गोपू झा
संस्था का उद्देश्य:
- महिलाओं, बच्चों और पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा
- शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता
- समाज में सकारात्मक सोच और बदलाव लाना
इस अवसर पर दरभंगा के वरीय डॉक्टर राज रंजन प्रसाद जिला परिषद सदस्य रंजना कुमारी एवं समाज सेविका अर्चना कुमारी जदयू के प्रदेश सचिव राजेश्वर राणा भाजपा नेता आशुतोष झा समाजसेवी अंकित कुमार श्रीवास्तव गोपू झा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

उनके साथ फाउंडेशन के अध्यक्ष केशव कुमार चौधरी ,सचिव सौरभ कुमार झा,कोषाध्यक्ष सुमनजीत कुमार सिंह तथा बेबी कुमारी,सदस्य संजीत कुमार मुखिया, नागेश्वर मुखिया, लिपि कुमारी रागिनी कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति थे।
संस्था का मूल उद्देश्य समाज के उपेक्षित वर्गों—विशेषतः महिलाओं,बच्चों एवं पीड़ितों—के अधिकारों की रक्षा करना है। आराध्या विकल फाउंडेशन शिक्षा,स्वास्थ्य,महिला उत्पीड़न,और अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने को प्रतिबद्ध है।

अध्यक्ष केशव कुमार चौधरी ने उद्घाटन समारोह में कहा,यह संस्था न केवल पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य करेगी,बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर एक नई सोच का निर्माण भी करेगी। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सचिव सौरभ कुमार झा ने सभी उपस्थितजनों का आभार प्रकट किया तथा संस्था के भावी लक्ष्यों की झलक भी प्रस्तुत की।
आराध्या विकल्प फाउंडेशन (Aaradhya Vikalp Foundation) अब दरभंगा की धरती से एक नई सामाजिक चेतना का संदेश प्रसारित कर रही है।
English मैं खबर पढने के लिए:- यहाँ क्लिक करें
ट्रेंडिंग न्यूज़ हिंदी में पढ़ने के लिए:- यहाँ क्लिक करें