HomePoliticsगणतंत्र दिवस 2025: भारत की लोकतांत्रिक पहचान का उत्सव और दरभंगा के...

गणतंत्र दिवस 2025: भारत की लोकतांत्रिक पहचान का उत्सव और दरभंगा के 76वें Republic Day कार्यक्रम की झलक

गणतंत्र दिवस  भारत के लोकतांत्रिक होने की पहचान है।  26 जनवरी 1950 में जब सविधान लागु किया गया था, तबसे आज ही के दिन हम हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस ( Republic Day)  के रूप में मनाते है।  यह दिन भारत की स्वतंत्रता, एकता और जनवादी उसूलों का महोत्सव है। 

इस वर्ष  2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कर्तव्य पथ पर झंडोतोलन करने के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दिन पुरे देश में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा अनेकों प्रकार की झाकियां निकली गयी। 

दरभंगा में आयोजन

  1. नेहरू स्टेडियम में झांकियां: शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति पर जागरूकता।

इस अवसर पर दरभंगा शहर में भी बड़े धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।  दरभंगा के लहेरियासराय में स्थित नेहरू स्टेडियम में भी इस मौके पर अलग-अलग विषयों पर आधारित झाकियां निकली गई। इन झाकियों को निकालने के पीछे एक ही सोच है की लोग इन झाकियों को देख कर शिक्षा, स्वास्थ्य ,नशा मुक्ति, संबंधित विषयों पर जागरूक होंगे।  यह आयोजन केवल सांस्कृतिक समारोह न हो के लोगों को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी था।

  1. विभिन्न सरकारी कार्यालयों और थानों में झंडोतोलन।

नेहरू स्टेडियम में झंडोतोलन के पश्चात डीएम कार्यालय, एसएसपी कार्यालय ,आईजी कार्यालय ,कमिश्नरी ,समेत कई सरकारी कार्यालय , दरभंगा के बहादुरपुर, अशोक पेपर मिल, केवटी ,पतोर,लहेरियासराय, बेता,यातायात समेत सभी थानों में झंडोतोलन किया गया। 

मुख्य अतिथियों के संदेश

इस दौरान दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रोशन, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने दरभंगा के तमाम जनता को देश के 76वे गणतंत्र दिवस (Republic Day) की बधाई एवं शुभकामनाएं भरे संदेश भी दिए।  

दरभंगा के यातायात थाना प्रभारी कुमार गौरव ने शहर वासियों को 76वे  गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 

लहेरियासराय थाना अध्यक्ष की पहल

दरभंगा के लहेरियासराय थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने भी शहर वासियों को देश के 76 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) की बधाई दी। लहेरियासराय थाना में झंडोतोलन के बाद लहेरियासराय थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए देर शाम से ही खाना का प्रबंध था।  

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने यह भी कहा कि इस  क्षेत्र की जनता ने जो हमें प्यार दिया है, उनके लिए मैं दिल से उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।  यहां के लोगो से मुझे बहुत प्यार और सहयोग मिल रहा है।  लोगों ने भी कहा कि ऐसे थाना अध्यक्ष बहुत ही कम मिलते हैं। 

वह अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार हैं।  थाना में कोई भी पीड़ित अपनी फरियाद लेकर आता है तो, उन्हें निराश होकर नहीं लौटता पड़ता।  यहां छोटा हो या बड़ा सब के साथ बराबर का व्यवहार होता है।  पीड़ित व निर्दोष के साथ प्यार से और दोषियों व अपराधियों के खिलाफ वह बेहद सख्त तरीके से कार्रवाई करते है। 

देखिए शहर के विभिन्न जगहों का झंडोतोलन दृश्य:

नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय,दरभंगा

नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय,दरभंगा

जिलाधिकारी कार्यालय

जिलाधिकारी कार्यालय

republic day celebration in वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा

यातायात थाना, दरभंगा

यातायात थाना, दरभंगा

बेता थाना लहेरियासराय,दरभंगा

बेता थाना लहेरियासराय,दरभंगा

republic day celebration in अनुसूचित जाति जनजाति थाना, दरभंगा

अनुसूचित जाति जनजाति थाना, दरभंगा

republic day celebration in महिला थाना, दरभंगा

महिला थाना, दरभंगा

लहेरियासराय थाना, दरभंगा

लहेरियासराय थाना, दरभंगा

ख्वाजा गरीब नवाज नर्सिंग कॉलेज व अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दरभंगा

ख्वाजा गरीब नवाज नर्सिंग कॉलेज व अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दरभंगा

आईजी कार्यालय,दरभंगा

आईजी कार्यालय, दरभंगा

यातायात थाना,दरभंगा

यातायात थाना,दरभंगा

गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं 2025 की शुभकामनाएं:-

raj ranjan prasad, prasad pauli clinic , darbhanhga

दरभंगा से सौरभ झा ,खबर हिंदुस्तान तक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

prasad pauli clinic darbhanga

Most Popular